
Top 5 Electric Car in India 2024 under 10-15 lakh : पेट्रोल की महंगाई के बिच में बढ़ते भारत अपने आपको आत्मनिर्भर बनाने में लगा हुआ है । इसलिए सरकार पेट्रोल रहित वाहनों को ज्यादा बढ़ावा दे रही है उसी में इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ सबसे ऊपर है । जब से भारत सरकार ने इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर सब्सिडी की घोषणा की है तब से भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ लेने की होड़ सी लग गयी है ।

पुराणी कंपनी से लेकर नई कंपनी, छोटी कंपनी से लेकर बड़ी कंपनी हर कोई तरह तरह Features बता कर ग्राहकों में अपनी बिक्री बढ़ाना चाहता है । ऐसे में खरीददार असमंजस में पड़ जाता है आखिर कौनसी कार अधिक सक सुविधा के साथ उसके बजट में आ रही है , तो आइये हम आपको टॉप 5 EV Car के बारे में बताते हैं ।
1. TATA Nexon EV

टाटा मोटर्स ने सितम्बर 2023 में इस शानदार SUV Car को लांच किया । टाटा मोटर्स अपनी Top Selling SUV को अपडेट किआ है, इसके एक्स्टेरियर और इन्टेरियर पुराने मॉडल से अलग है । यह कुल 9 मॉडल साथ मार्किट में उपलब्ध है, जिसकी एक्स-शोरूम प्राइस 14.74 लाख से 19.94 लाख तक है । 5 सीटर वाली यह कार कुल 7 कलर आप्शन के साथ बिक रही है । पहली मॉडल Creative Model Medium Range महज 25000 की मासिक किश्त में घर ला सकते हैं ।
Tata Nexon EV | Features |
---|---|
Price | 14.74 लाख- 19.94 लाख |
Seater | 5 |
Range | 325 KM |
Battery Capacity | 30 KWH |
Battery Warrantee | 8 Year Or 160000 Km |
Warrantee | 3 Year Or 125000 Km |
Waiting Period on Booking | 0 – 3 Month |
2. TATA Tiago EV

Tata Tiago EV कार की कीमत भारत में 8.69 लाख से शुरू हो रही है । Tata Tiago NCAP की सेफ्टी रेटिंग में 4 स्टार हाशिल करने वाली धमाकेदार गाडी है । 5 सीटर वाली ये कार कुल 7 मॉडल और 5 कलर आप्शन के साथ लोगों के दिल में जगह बना चुकी है , सबसे जयादा लोगों को जो भाई है इसकी रेंज वो भी इतने कम बजट में । सितम्बर में लांच होने के बाद इसके स्टाइल, features, इंटीरियर और एक्स्टेरियर के लोग दीवाने हो चुके हैं । इसकी बेस मॉडल है XT Medium Range को आप महज 20000 की Down Payment पे घर ला सकते हैं ।
Tata Tiago EV | Features |
---|---|
Price | 8.69 लाख – 12.04 लाख |
Seater | 5 |
Range | 250 KM |
Battery Capacity | 19.2 KWH |
Battery Warrantee | 8 Year Or 160000 Km |
Warrantee | 3 Year Or 125000 Km |
Waiting Period on Booking | 0 – 3 Month |
3. MG Comet EV

4 सीटर वाली ये कार की Starting Price 7.98 लाख है । अप्रैल 2023 में लांच होने के बाद आज इस गाडी के 5 कलर में 6 मॉडल है । कंपनी के दावे के अनुसार इस कार की महीने की चार्जिंग खर्च 519 रुपये तक आएगी । ये कार Tata Nexon EV और Tiago EV से सस्ती होने से लोगों का आकर्षण का केंद्र रहा है । इसके बेस मॉडल Pace को आप 10000 के माशिक किश्त पर ले सकते हैं ।
MG Comet EV | Features |
---|---|
Price | 7.98 लाख- 10.63 लाख |
Seater | 4 |
Range | 230 KM |
Battery Capacity | 17.3 KWH |
Battery Warrantee | 3 Year Or 125000 Km |
Warrantee | – |
Waiting Period on Booking | 0 – 4 Month |
4. Citroen eC3

Citroen कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Citroen eC3 फरवरी 2023 को लांच की थी । इसकी प्राइस रेंज 11.61 लाख से 12.79 लाख रुपये तक है । 4 मॉडल और 13 कलर आप्शन के साथ ये कार 5 लोगों के लिए ही बनी है । 320 KM रेंज के साथ इसके बेस मॉडल LIVE 11.61 लाख रुपये में मिल जाती है । इस दाम में इसके इंटीरियर और एक्स्टेरियर के काफी तारीफ़ ही रही है ।
Citroen eC3 | Features |
---|---|
Price | 11.61 लाख- 12.79 लाख |
Seater | 5 |
Range | 320 KM |
Battery Capacity | 29.2 KWH |
Battery Warrantee | 7 Year Or 140000 Km |
Warrantee | 3 Year Or 125000 Km |
Waiting Period on Booking | 0 – 9 Month |
5. TATA Tigor EV

इस सूचि में हमारी आखरी गाडी है Tata Tigor EV । टाटा की यह कार देखने में Nexon और Tiago के मुकाबले ज्यादा Styling नहीं है मगर NCAP Rating में 4 star हासिल करती है । 4 मॉडल और 3 कलर के साथ 5 लोग बैठने की सुविधा है इसमें । टाटा की अन्य इलेक्ट्रिक कार की तरह इसके भी रेंज ठीक ठाक है, कंपनी लगभग 315 KM की दावा करती है । Base Model को आप 15000 के Down Payment में आप घर ला सकते हैं ।
TATA Tigor EV | Features |
---|---|
Price | 12.49 लाख- 13.75 लाख |
Seater | 5 |
Range | 315 KM |
Battery Capacity | 26 KWH |
Battery Warrantee | 8 Year Or 160000 Km |
Warrantee | 3 Year Or 125000 Km |
Waiting Period on Booking | 0 – 4.5 Month |